फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नप ने शहर से गोवंश पकड़ने के लिए जारी किया वर्क ऑर्डर, अब तक 32 पकड़े

Mon, 15 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp17- शहर के पुराना बस अड्डा के पास आपस में लड़ते पशु। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। नगर परिषद ने शहर में बेसहारा गौवंश पकड़ने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। अब तक 32 गोवंश भी पकड़े जा चुके हैं। पिछले दिनों आई बारिश के कारण शहर व आसपास के क्षेत्र में हुए जलभराव के चलते इस कार्य को कुछ दिन के लिए बंद किया गया है। अब अगले सप्ताह से बेसहारा गोवंश पकड़ने का काम दोबारा से शुरू किया जाएगा। शहर में एक हजार से अधिक बेसहारा गौवंश घूम रहे हैं। वर्तमान मौसम के चलते शाम होते ही यह बेसहारा गोवंश सड़कों के आसपास आकर बैठ जाते हैं जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा कई बार यह बेसहारा गोवंश आपस में लड़कर दुकानदारों और रेहड़ी चालकों का सामान भी तोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

शाम होते ही बेसहारा गोवंश बीकानेर चौक, बर्फखाना रोड, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी, बादली रोड, शहर के मुख्य बाजार में घूमते रहते हैं। कई बार तो पैदल चलने वालों को भी निशाना बना देते हैं। बेसहारा गौवंश के चलते कई सड़क हादसे भी हो चुके हैं जिनमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
नगर परिषद की तरफ से हाउस की बैठक में बेसहारा गोवंश को पकड़ने के लिए प्रस्ताव पारित कर टेंडर लगाने का काम किया था। अब उम्मीद है कि बेसहारा पशुओं से शहरवासियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रशासन के आदेश पर पकडे़ गए थे लगभग 250 गोवंश
पिछले माह जिला प्रशासन के आदेश पर शहर से लगभग 250 गोवंश पकडे़ गए थे। उसके बाद उनको गोशाला में छोड़ा गया था। सरकार की तरफ से हर निकाय में बेसहारा गोवंश पकड़ने के आदेश जारी किए गए थे।

टैगिंग का भी करना होगा काम
नगर परिषद की तरफ से नई फर्म को वर्क ऑर्डर जारी कर दिया है। अब फर्म की तरफ से जिन गोवंश को पकड़ा जाएगा, उसकी टैगिंग पशुपालन विभाग से करवानी होगी ताकि वह गोवंश दोबारा सड़कों पर नजर नहीं आए।

-
गोवंश पकड़ने के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। लगभग 32 गोवंश पिछले दिनों पकड़े गए थे। बारिश के कारण शहर में जलभराव की स्थिति बन गई थी। इसके चलते काम को रोका गया था। अब दोबारा जल्द चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन

-जिले सिंह सैनी, नगर परिषद चेयरमैन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें