फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बिना सीवरेज लाइन डाले नप ठेकेदार ने शुरू किया सड़क बनाने का काम

Sun, 20 Apr 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
19jjrp09- हरिपुरा मोहल्ले में सड़क बनाने के लिए किया गया काम। संवाद - फोटो : katra news
विज्ञापन
झज्जर। हरिपुरा मोहल्ले में चार माह से बंद पड़ा सड़क निर्माण का काम शुक्रवार को फिर से नगर परिषद ठेकेदार ने शुरू कर दिया। जबकि इस रोड का काम सीवरेज लाइन डलवाने के लिए स्थानीय लोगों ने रुकवाया था, लेकिन अब ठेकेदार ने ठेके की अवधि निकलने की बात कहकर सड़क तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इस पर शुक्रवार को हरिपुरा मोहल्ला में लगभग 60 साल पुरानी सीवरेज पाइपलाइन बदलने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों व पार्षद सीटीएम से मिले और पहले सीवरेज लाइन दबवाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन




पार्षद सुषमा गोसाई, तिलक गोसाई, जयपाल लांबा, अनिल सेढ़ा, डॉ. मुकेश पोपली, नरेंद्र, गुल्लू सुनार, सतीश सोनी ने बताया कि हरिपुरा मोहल्ला में लगभग 60 साल पहले सीवरेज की पाइप लाइन दबाई गई थी। उसके बाद से यह लाइन खराब हाे चुकी है। इस कारण सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में जमा हो जाता है। कई बार इस लाइन की वजह से पेयजल की लाइन में भी मिक्स हो जाता है। सीवरेज की लाइन पूरी तरह से ब्लॉक हो चुकी है। इस कारण गंदा पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इसकी बार-बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कई बार मशीनों के जरिये मेनहोल की सफाई कर दी जाती है और दोबारा फिर से वही समस्या हो जाती है। सीवरेज लाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। उन्होंने मांग की है कि सीवरेज लाइन को नया लगाया जाए।



250 फीट सड़क कई माह से टूटी, अब काम फिर शुरू



हरिपुरा मोहल्ला की लगभग 250 फीट की सड़क को लगभग चार माह पहले बनाने के लिए तोड़ा गया था, लेकिन पार्षद व स्थानीय लोगों ने उस समय काम रुकवा दिया था। लोगों ने सीवरेज व पेयजल लाइन डलवाने की मांग की थी। उस समय पेयजल लाइन डाल दी गई, लेकिन अब तक सीवरेज लाइन नहीं डाली गई। तब से अब तक इस रोड का काम बंद पड़ा हुआ था। अब नगर परिषद के ठेकेदार ने शुक्रवार से फिर से सड़क बनाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


लोगों ने पहले सीवरेज लाइन डालने की मांग की

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यहां पर पहले सीवरेज लाइन डाली जाए, क्योंकि सड़क बनने के बाद फिर से सीवरेज ओवरफ्लो होने से यह समस्या फिर से आएगी। साथ ही सड़क भी टूटेगी। इसलिए पहले सीवरेज की लाइन डाली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें