फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर में निकाला नगर कीर्तन, गतका पार्टी ने दिखाए करतब

Wed, 22 Nov 2023 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। पंचायती गुरुद्वारा चौधरियान मोहल्ला से सोमवार को गुरुनानक देवजी के जन्मदिन पर नगर कीर्तन निकाला गया। इसके तहत नगर में साफ-सफाई, आपसी प्रेम, एकसाथ खाना-पीना, गुरुओं का नाम लेकर सच्चे मन से सेवा की गई। नगर कीर्तन आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, यादव धर्मशाला, छावनी मोहल्ला से निकला गया। इसके बाद सिलानी गेट होते हुए बाजार के रास्ते परिक्रमा की गई।
विज्ञापन

नगर कीर्तन में पंजाब के जिले संगरूर से गतका पार्टी ने अपना हुनर दिखाया। इसमें लोगों ने गतका पार्टी के विभिन्न करतब देखकर दांतों तले उंगली दबा ली। इस दौरान पंज प्यारों ने भाईचारे का संदेश दिया। नगर कीर्तन की यात्रा में ईश्वर शर्मा पूर्व चेयरमैन, अंकुर खुराना, अमित सचदेवा, बिट्टू गिरोत्रा, विनीत पोपली, मनु गेरा, संजय पोपली, गोविंद खत्री, गौरव तनेजा, अमित बतरा, मनोज, गुरप्रीत, एकता पोपली, नेहा तनेजा, मनीषा, वीणा गेरा, पुष्पा घई, कनिका, इंद्रा हसीजा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें