संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। अलसुबह से शाम तक ऑपरेशन आक्रमण के तहत झज्जर पुलिस ने कई स्थानों पर औचक छापेमार कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों ने कार्रवाई में 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वयं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम बादली क्षेत्र में मोस्ट वांटेड बदमाश को पकड़ने की कार्रवाी की गई।
पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ 3, सट्टा में लिप्त 1 आरोपी तथा मादक पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त 3 को गिरफ्तार किया है। लूटपाट के अलग-2 मामलों में वांछित 3, चोरी के 3, अपहरण व फिरौती के 3 तथा अन्य मामलों में वांछित 2 पीओ व एक बेल जंपर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की 38 टीमों ने जिलाभर के विभिन्न स्थानों पर छापा मारा।
पुलिस की 38 छापेमार टीमों जिनमें एडिशनल एसपी अमित यशवर्धन, एडिशनल एसपी झज्जर भारती डबास, डीएसपी मुख्यालय झज्जर रविंदर कुंडू, डीएसपी झज्जर राहुल देव, डीएसपी बहादुरगढ़ पवन कुमार, डीएसपी बहादुरगढ़ अरविंद दहिया, डीएसपी बेरी नरेश कुमार, डीएसपी झज्जर गुलाब सिंह, सभी थाना प्रबंधक, सीआईए प्रभारी व एंटी नारकोटिक सेल की विशेष छापामार टीमों का गठन किया गया था। पुलिस की विशेष टीमों में शामिल 374 कर्मचारी शामिल थे।
पुलिस अधीक्षक वसीम अकरम ने बताया कि सर्च अभियान की सफलता के लिए जिला के सभी पुलिस अधिकारियों, थाना प्रबंधकों, चौकी प्रभारियों तथा प्रभारी एंटी नारकोटिक सेल झज्जर व सीआईए प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष छापा मार टीमों का गठन किया गया था।
-फोटो 12 : ऑपरेशन आक्रमण के दौरान बादली का दौरा करते एसपी वसीम अकरम।