फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 300 मीटर दौड़ में मुस्कान ने मारी बाजी

Fri, 06 Feb 2026 02:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 68 : विजेता प्रतिभागी अपने प्रमाण पत्रों के साथ। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। खेल प्रतियोगिताओं में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने भाग लेते हुए प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर, 300 मीटर, 400 मीटर दौड़, साइकिल रेस, डिस्कस थ्रो तथा म्यूजिकल चेयर जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शहर से 300 मीटर दौड़ में मुस्कान ने बाजी मारी। वहीं ग्रामीण इलाके से 100 मीटर दौड़ में कविता पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


खेल प्रतियोगिताओं को दो आयु वर्गों में आयोजित किया गया जिसमें 18 से 30 वर्ष औश्र 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं शामिल रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 2100 रुपये, 1100 रुपये और 750 रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।
शहरी वर्ग के 300 मीटर दौड़ में शीतल द्वितीय और अस्मिता तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में भारती, अर्चना और वनिशा विजेता रहीं। ग्रामीण वर्ग-2 में म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में पूनम प्रथम, कमलेश द्वितीय और कृष्णा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर रेस में कविता प्रथम, दर्शना द्वितीय व बबीता तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान सीडीपीओ प्रियंका ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें