फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण जीतकर लौटी मुस्कान का किया स्वागत

Thu, 15 Jan 2026 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
14jjrp27- झज्जर। स्वर्ण पदक जीतकर लौटी मुस्कान का सम्मान करते हुए। स्रोत- कोच
विज्ञापन
झज्जर। अर्निस नेशनल चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने के बाद झज्जर पहुंची मुस्कान का महर्षि दयानंद खेल स्टेडियम से छिक्कारा चौक होते हुए आंबेडकर चौक से बेरी गेट तक मुस्कान का स्वागत किया गया। मुस्कान बेरी गेट क्षेत्र की निवासी हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 9 से 11 जनवरी तक आयोजित अर्निस नेशनल चैंपियनशिप में मुस्कान ने 44 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों के बीच मुस्कान ने अपने साहस, तकनीक से सभी का ध्यान आकर्षित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें