झज्जर। उत्तर प्रदेश के नोएडा में आरईसी टेलेंट हंट नेशनल मुक्केबाजी प्रतियोगिता एक से 7 सितंबर को हुई थी। कोच हितेश देशवाल ने बताया कि झज्जर स्टेडियम में अभ्यास करने वाले मुक्केबाज ने मुक्के का दम दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। 60 किलो में स्वर्ण पदक अंजली पुत्री मनोज नजफगढ़, 40 किलो में रिषभ पुत्र विनोद मदाना ने स्वर्ण पदक, 42 किलो में निखिल पुत्र धर्मेंद्र गुढ़ा ने कांस्य पदक और 80 प्लस किलो में सागर पुत्र जगदीश नजफगढ़ ने कांस्य पदक जीता।
कोच हितेश ने बताया कि खिलाड़ी तीन वर्ष से स्टेडियम में उनकी देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं। मुक्केबाजों ने जीत का श्रेय माता पिता और गुरु हितेश को दिया। इस मौके पर जिला मुक्केबाजी प्रधान सोमबीर अहलावत, मुख्य संरक्षक सूरजभान, मंजीत डीपीई ने कोच हितेश को बधाई दी और खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
खिलाडी ऋषभ।
खिलाडी ऋषभ।
खिलाडी ऋषभ।