फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे से मिलने आए बुजुर्ग की हत्या कर शव भट्ठे के साथ झाड़ियों में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कुलाना गांव के पास स्थित एक ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक के पिता की तेजधार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। वीरवार को ही बुजुर्ग उत्तर प्रदेश से कुलाना गांव के एक ईट-भट्ठे पर काम करने वाले बेटे से मिलने के लिए आया था। जब वह वीरवार की देर शाम दूसरे ईट-भट्ठे पर काम करने वाले उसके जिले के अन्य श्रमिकों को मिलने गया तो वहां पर उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे क्या कारण रहे इस बात का फिलहाल तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। पुुलिस ने मृतक के पुत्र के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या व शव को खुर्दबुर्द करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार, रोहित पुत्र जितलाल निवासी कांशीपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह करीब 45 दिन से गुलिया भट्टा कुलाना में जलाई का काम करता है। 24 जून को दिन के समय उसका पिता जीतलाल पुत्र मुशई उम्र करीब 60 वर्ष उससे मिलने के लिए कुलाना आया था और वीरवार रात के समय साथ लगते जिले सिंह भट्टा पर उनके गांव के काम करने वाले श्रमिकों से मिलने गया था। जब उसका पिता सारी रात उसकी झुग्गी में वापस नहीं आया तो वह साथ लगे भट्ठे पर तलाश करता हुआ पहुंचा। वह गांव के शिवपाल पुत्र बुद्धराम से मिला। जिसने बताया कि रात 10 बजे हमारे भट्टे पर काम करने वाले मंदीप कुमार पुत्र झगई व झगई पुत्र मनोहर निवासी सांडा हर्खपुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश व इनके रिश्तेदार शिवा व उसका छोटा भाई चारों पत्थेर की तरफ गए थे। जब वह पिता की तलाश करता हुआ अपने गांव वालों के पास गुलिया भट्टा की पत्थेर के पूर्वी दिशा में पहुंचा तो पत्थेर के साथ से बने कच्चे नाले में झाड़ियों में उसका पिता खून से लथपथ पड़ा मिला। उसकी गर्दन पर सामने से कोई तेजधार हथियार से चोट मारी हुई थी व शरीर पर भी चोट लगी हुई थी। चारों आरोपी घटना के बाद मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ 302, 201 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एफएसएल टीम ने जुटाए सुबूत
सूचना मिलने के बाद माछरौली पुलिस थाना प्रभारी रामजस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौका मुआयना करने के बाद हत्या की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद डीएसपी नरेश कुमार व एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुबूत जुटाए हैं।
वर्जन
मृतक के पुत्र के बयान पर चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का आधा गला तेजधार हथियार से काटा हुआ था। रात के समय किस बात पर विवाद हुआ है और हत्या के पीछे क्या कारण रहे इसका खुलासा तो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हो पाएगा।
विज्ञापन

- रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें