फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में महिला की हत्या: बुजुर्ग महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से किया हमला, बेरी के पाना हिंदयान की घटना

Fri, 12 Sep 2025 02:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

बुजुर्ग महिला की हत्या क्यों और किसने की है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में मां-बेटा रहते थे। बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पाना हिंदयान में एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी और आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला पिछले दो दिनों से दिखाई नही दे रही है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर चौकी के अंतर्गत आने वाले पाना हिंदयान में बुजुर्ग महिला की गर्दन पर तेजधार हथियार से वार कर अज्ञात ने हत्या कर दी। मृतक महिला की पहचान पाना हिंदयान बेरी निवासी कृष्ण 63 के रूप में हुई है। बुजुर्ग महिला की हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद बेरी शहर थाना प्रभारी सतीश कुमार, शहर चौकी प्रभारी सतबीर सिंह व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए।

विज्ञापन

बुजुर्ग महिला की हत्या क्यों और किसने की है। अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि घर में मां-बेटा रहते थे। बेरी थाना प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि पाना हिंदयान में एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी और आसपास के लोगों ने बताया कि बुजुर्ग महिला पिछले दो दिनों से दिखाई नही दे रही है।

परिजनों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी करवाते हुए मकान को खोला गया तो अंदर कमरे में जमीन बुजुर्ग महिला लहूलुहान पड़ी हुई थी और गर्दन पर तेजधार हथियार से वार किया हुआ था। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद जो भी कानूनी कार्रवाही होगी अमल में लाई जाएगी। बुजुर्ग महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें