फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरपंच व पिता की हत्या से आसौदा में तनाव

Sat, 30 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर
विज्ञापन
सरपंच का कत्ल - फोटो : bureau
विज्ञापन
आसौदा सिवान के युवा सरपंच रामबीर व उनके पिता बलबीर की घर में ही गोलियों से भूनकर हत्या करने की वारदात के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। परिवार के सदस्यों का रो-रोककर बुरा हाल है। उन्हें हर कोई ढांढस बंधा रहा है। शुक्रवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम के बाद गांव में गमगीन माहौल के बीच एक साथ दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर हर किसी की आंखें नम दिखी। हरेक आदमी हमलावरों को कोसता हुआ सुनाई दिया। खुद एसपी जशनदीप सिंह गांव में पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों को मारी गईं कई गोलियां
गांव आसौदा सिवान में सरपंच के चुनाव में कई प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला था। लेकिन उनमें रामबीर (28) को ग्रामीणों ने अपनी उम्मीदों के मुताबिक ठीक माना। और सरपंच बना दिया। अभी उन्होंने गांव के विकास के लिए खाका तैयार ही किया था कि न केवल उन्हें बल्कि बिजली निगम में कार्यरत उनके पिता बलबीर को घर में ही घुसकर गोलियों से भून दिया।

जिसको भी इस वारदात का पता लगा वही सहम गया। रामबीर के माथे, आंख व कनपटी पर गोलियां लगीं, तो उनके पिता बलबीर को होठ व पेट के पास तीन गोलियां लगीं। दोनों की जान लेने के लिए हमलावरों ने कई राउंड फायर किए। कमरे के अंदर गोलियां चलने की आवाज सुनकर जब तक सरपंच का भाई ज्ञानेंद्र व दूसरे परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। दोनों घायलों को लहूलुहान हालत में बहादुरगढ़ के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। कुछ ही मिनट में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पहले की बातचीत फिर मारी गोली
यह अभी साफ नहीं हो पाया है कि हमलावर किस वाहन से आए थे। चरचा है कि वे कार से आए और गोलियां बरसाकर कार से ही चले गए। तीनों युवक पहले सरपंच के भाई से मिले और बाद में सरपंच के घर पहुंचे। यहां किसी काम को लेकर उन्होंने उसे बातों में उलझा लिया। इसी बीच जब सरपंच का भाई चाय लेने के लिए गया तो पीछे से हमलावरों ने सरपंच व उसके पिता पर दनादन फायर कर दिए।

कई-कई गोलियां लगने से दोनों की मौत हो गई। घर में खून ही खून बिखर गया।
सदर थाना प्रभारी रणधीर सिंह व आसौदा पुलिस चौकी इंचार्ज अमित कुमार ने बताया कि मृतक सरपंच रामबीर के भाई ज्ञानेंद्र के बयान पर गांव के ही दो युवकों जतिन व जितेंद्र और उनके एक साथी के खिलाफ केस दर्ज किया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है। तहकीकात के दौरान चुनावी रंजिश की आशंका को भी ध्यान में रखा जाएगा। लेकिन अभी तक कुछ भी अहम बात सामने नहीं आई है।

तीन के खिलाफ केस दर्ज
गांव में दोहरे हत्याकांड की घटना को लेकर पुलिस आरोपियों को तलाश रही है। पीड़ित परिवार की सुरक्षा के  लिए गांव में पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। वारदात की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। हमलावरों के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन

-जशनदीप सिंह, एसपी झज्जर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें