रोहद बाईपास स्थित एक होटल के पास बीती 11 अक्तूबर की रात को एक व्यक्ति की हत्या करने के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक पर बदमाशों को लोकेशन बताने का आरोप है। आसौदा थाना प्रभारी निरीक्षक बाबूलाल ने बताया कि गांव डाबोदा खुर्द निवासी इंद्रजीत की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के संबंध में मृतक के भाई प्रदीप कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। हत्या की उपरोक्त वारदात के षड्यंत्र में शामिल गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान वीरेंद्र उर्फ काला निवासी गांव डाबोदा खुर्द जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपी ने नीटू डाबोदा गैंग के बदमाशों को मृतक व उसके साथियों की लोकेशन की जानकारी दी थी। जिस पर दोषियों ने वारदात को अंजाम दिया था। गिरफ्त में आए आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद