फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा को मिले एमई और जेई, 10 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
नपा भवन का दृश्य - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
सीएम घोषणा के तहत होने वाले 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को अब गति मिल सकेगी। एमई व जेई की कुर्सी खाली होने के चलते पहले इन विकास कार्यों के एस्टीमेट ही नहीं बन पा रहे थे। एमई व जेई के आने के बाद उम्मीदें जगी हैं कि अब विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पूर्व ही ये विकास कार्य टेंडर लगाकर शुरू करवा दिए जाएंगे। नपा कार्यालय में हालात ये चल रहे हैं कि पिछले छह माह में चार एमई यहां से ट्रांसफर हो चुके हैं। जिनमें योगेश, नवीन, मंदीप व विवेक शामिल हैं। इससे पहले लोग एस्टीमेट बनाने की प्लानिंग करते, कि उनका तबादला हो गया। अब दोनों अधिकारियों के फिर से आने के बाद एस्टीमेट बनाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

10 करोड़ से होंगे ये विकास कार्य: शहर के आउटर एरिया की सड़कों पर दोनों तरफ फुटपाथ बनाने पर पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाने तय किए गए हैं। वहीं शहर को दूधिया रोशनी से जगमग करने के लिए तीन करोड़ रुपये से एलईडी लाइट लगाने का प्रस्ताव है। इसके अलावा शहीदी पार्क में एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। पार्क में नया म्यूजिकल फव्वारा भी लगाया जाना है।
रूक गया था नपा भवन का निर्माण: इंजीनियरिंग विंग में कोई अधिकारी नहीं होने के कारण शहर में चल रहे विकास कार्यों की मॉनीटरिंग भी सही ढंग से नहीं हो पा रही थी। लेबर न होने के कारण नपा भवन का निर्माण तक रुक गया था। ऐसे में अब उम्मीद है कि शहर के विकास कार्यों को सही गति मिल सकेगी। शहर में इस समय नपा भवन, दमकल भवन, सुर्खपुर रोड, गाजीकमाल रोड का निर्माण कार्य चल रहा है तथा लाईब्रेरी भवन का निर्माण भी जल्द शुरू होना है।
विज्ञापन

शहर मेें लगेंगे स्वागत द्वार और दिशासूचक बोर्ड: शहर में एंट्री प्वाइंट पर स्वागत द्वार तथा कॉलोनियों में दिशासूचक बोर्ड लगाने का प्रस्ताव हाउस की मीटिंग में पास हो चुका है। विकास कार्य के लिए बजट भी नपा के पास है लेकिन एस्टीमेट न बनने की वजह से मामला उलझा हुआ था। वहीं शहर के सभी 19 वार्डों के पुलिया, गलियों तथा नालियों के कार्य भी शुरू हो सकेंगे।
एमई व जेई मिलने से इंजीनियरिंग विंग शाखा में अब एस्टीमेट बनाने का कार्य शुरू करवा दिया गया है। एस्टीमेट बनने के तुरंत बाद टेंडर लगाकर शहर के विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इंजीनियरिंग विंग मे लगातार हो रहे तबादलों के कारण टेंडर लगाने में देरी हुई है।
विज्ञापन

नरेंद्र सैनी, नपा सचिव, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें