फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पांच छात्राओं ने छात्रवृत्ति परीक्षा में पाई सफलता

Thu, 07 Mar 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। गांव बहु के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा की पांच छात्राओं ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम द्वारा घोषित वर्ष 2023- 24 की छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता पाई हैं। प्राचार्य सुभाष चंद ने सभी छात्राओं व शिक्षक नवीन को बधाई दी और उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

इनमें नैना पुत्री मनोज, ममता पुत्री संजीव, मानसी पुत्री सतीश कुमार, जिया पुत्री अशोक कुमार और साक्षी सुपुत्री ईश्वर सिंह हैं। इस अवसर पर विद्यालय के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. प्रदीप धांगड़ ने विद्यालय के अन्य विद्यार्थियों को भी इन पांचों होनहार छात्राओं से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन छात्राओं ने केवल विद्यालय व परिवार का ही नहीं बल्कि अपने पूरे गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि इन पांचों विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा की पढ़ाई तक प्रति महीना सरकार की ओर से एक हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस अवसर पर गांव के सरपंच प्रदीप व प्रेम नंबरदार तथा विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान निशा रानी व विद्यार्थियों के अभिभावक तथा अन्य ग्रामीण सदस्यों ने भी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। इस अवसर पर विज्ञान अध्यापक सुरेंद्र खत्री, रामफल शास्त्री, सुमन देवी, कला अध्यापिका ज्योति, पंकज ग्रेवाल, रिंकी, रेखा रानी, शैलजा भूप सिंह, कुमारी बीरमति, गुलाबो व सुधीर पीटीआई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें