-फोटो 68 : अपनी मांगों को लेकर विधायक राजेश जून को ज्ञापन पत्र सौंपते हुए कर्मचारी नेता। विज्ञप
बहादुरगढ़। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले कर्मचारी नेताओं ने विधायक राजेश जून को अपनी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान नेताओं ने उन्हें अवगत कराया कि पिछले कई वर्षों से लगातार आंदोलनों और सैकड़ों ज्ञापन देने के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। कर्मचारियों ने अपनी प्रमुख मांगों में सफाई व सीवर कर्मचारियों की ठेका प्रथा समाप्त कर पक्की भर्ती, समान काम समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली, छंटनीग्रस्त 3480 कर्मचारियों की बहाली, हड़ताल अवधि का वेतन, जोखिम भत्ता 5000 रुपये मासिक, 27000 रुपये न्यूनतम वेतन, ग्रुप-सी और ग्रुप-डी के पद सृजन, फायर विभाग के कर्मचारियों का नियमितीकरण और अनुबंधित कर्मचारियों को ग्रेच्युटी और आवासीय प्लॉट देने सहित कुल 21 मांग है। जून ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखा जाएगा और समाधान के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा।