फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सफाई की परीक्षा में नगर परिषद फेल

विज्ञापन
08jjrp19 झज्जर नगर परिषद में छापेमारी में करते मुख्यमंत्री उड़न दस्ता।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर में एक सप्ताह तक चले सफाई महाअभियान की हकीकत जानने के लिए सीएम फ्लाइंग की टीमें शुक्रवार को झज्जर नगर परिषद और बेरी नगर पालिका पहुंची। दोनों स्थानों पर पहले रिकार्ड की जांच की गई और उसके बाद धरातल पर भी मौका मुआयना किया गया। सीएम फ्लाइंग को मौके पर सफाई नजर नहीं आई। न तो कूड़ा उठान सही था और न ही नालों की सफाई मिली। टीम ने अपनी रिपोर्ट जिला नगर आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को सौंप दी है। इस संबंध में दोनों कंपनियों को नगर परिषद की तरफ से नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
सीएम फ्लाइंग की टीम इंचार्ज रामनिवास के नेतृत्व में झज्जर नगर परिषद पहुंची। यहां पहले कर्मचारियों की हाजिरी चेक की गई। इसके बाद नाले और सफाई के निजी कंपनियों को दिए गए टेंडर बारे में रिकार्ड भी खंगाला। इसके बाद शहर के मुख्य इलाकों का दौरा कर नालों व कूड़ा सफाई का जायजा लिया गया। टीम ने इसकी शुरुआत भगत सिंह चौक, पुराना बस अड्डा, आंबेडकर चौक, बीकानेर चौक, रहनिया मोहल्ला, सिलानी गेट, बल्ली वाली कुई के अलावा डंपिंग साइट का निरीक्षण किया। यहां पर धरातल पर सही से सफाई नहीं मिली, जबकि सात दिन यहां महा सफाई अभियान चला था। शहर में जगह-जगह कूड़ा मिला और नाले भरे हुए मिले। बता दे कि नालों की सफाई का काम पूजा कंपनी के पास है, इनसे 40 कर्मी लगाकर नाले सफाई करने की बात कही है। वहीं बलवान एंड सन्स के पास शहर के कूड़ा का डोर टू डोर व लिफ्टिंग का ठेका है। टीम ने यह भी पाया कि जो सफाई कर्मी लगा रखे हैं, उनमें अधिकतर बुजुर्ग है और उनसे काम भी नहीं हो पाता। वहीं सफाई को लेकर सभी प्रकार का रिकार्ड खंगाला गया।
विज्ञापन


सचिव बोले, कराएंगे जांच
शहर में प्राइवेट अस्पताल व निजी लोगों द्वारा कूड़ा उठान के लिए पैसा लेने के मामले में नगर परिषद के सचिव राजेश महत्ता ने बताया कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा कोई आता है तो उसकी जांच करवाई जाएगी और कार्रवाई की जाएगी।


बेरी नगर पालिका में भी सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा
फोटो-17
बेरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की टीम बेरी नगर पालिका में छापा मारा। नगर पालिका में टीम पहुंची तो अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पालिका में मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों आपस में फोन की घंटी बजने लगी। इस दौरान शहर में सफाई के दिए गए टेंडर की वास्तविकता की भी जांच की गई।
टीम ने फील्ड में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों की संख्या की भी जांच की। इसके साथ कस्बे का दौरा किया, जहां पर सफाई कर्मचारी काम कर रहे थे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रोहतक टीम से पहुंचे उप निरीक्षक दिनेश हुड्डा ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से चलाए गए विशेष स्वच्छता अभियान के पूरा होने के बाद बेरी नगर पालिका में सफाई अभियान व हाजिरी रिकार्ड को चेक किया गया, इसमें 4 कर्मचारी तो गैरहाजिर मिले थे। सफाई अभियान को लेकर टेंडर के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई और जिस जगह सफाई कर्मचारी लगे हुए थे, वहां मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


कम मिले कूड़ादानटीम का कहना है कि बेरी कस्बे में साफ-सफाई व्यवस्था तो ठीक पाई गई, लेकिन कस्बे में कूड़ा डालने के लिए कूड़ादान कम मिले। इसके चलते कई जगह कूड़ा बिखरा मिला। पालिका सचिव को इस बारे में अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें