फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री और स्थानीय शहरी निकाय मंत्री से मिले नगर परिषद के चेयरमैन

Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। शहर की समस्याओं व कार्यों को लेकर नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री और स्थानीय शहरी निकाय मंत्री से मुलाकात की। प्रदेश के सभी चेयरमैन, चेयरपर्सन को बैठक के लिए चंडीगढ़ मुख्यमंत्री निवास पर बुलाया गया था, जहां मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनकी समस्याओं व कार्यों पर बातचीत की। इस दौरान स्थानीय शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सीएम के समक्ष सभी चेयरमैन ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश से आए परिषद व पालिका के प्रधानों को आश्वासन दिया कि चार जून के बाद सभी प्रधान, निकाय विभाग के अधिकारियों, मंत्रियों के साथ बैठक करके समस्याओं को तुरंत प्रभाव से दूर किया जाएगा। बैठक में प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी, फैमिली आईडी के अलावा अधिकारियों द्वारा काम नहीं करने व मनमानी करने की बात रखी गई। इसके अलावा प्रधानों की अनदेखी, डीडी पावर सहित अन्य बात भी प्रधानों की तरफ से रखी गई। इसके अलावा झज्जर नगर परिषद के प्रधान जिले सिंह सैनी ने पुराना बस अड्डा की जमीन को नगर परिषद के नाम करने, शहर के नालों की सफाई, बाईपास तक के शहर को कवर करने के अलावा जन स्वास्थ्य विभाग के पेयजल और सीवरेज के शहरी कार्य को नगर परिषद के अधीन करने की मांग की गई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि चार जून के बाद इन सभी विषयों पर चर्चा की जाएगी। नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि बैठक में कई समस्याएं व मांग मुख्यमंत्री व स्थानीय शहरी निकाय मंत्री के समक्ष रखी गई हैं, इस पर उन्होंने चार जून के बाद समाधान का आश्वासन दिया है। फिलहाल चुनाव आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता हटने के बाद काम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें