फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 24 स्कूलों के 5425 बच्चों ने लिया जागरूकता कार्यक्रम में भाग

Fri, 17 May 2024 06:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। विश्व डेंगू दिवस पर डेंगू के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में जागरूकता बढ़ाने और इससे निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की सभी टीमों ने जागरूकता अभियान चलाया। शिक्षा विभाग के साथ मिलकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 95 स्कूलों में जाकर जागरूकता संदेश दिया। 24 स्कूलों में रैली निकली गई, इसमे लगभग 5425 बच्चों ने भाग लिया। 57 स्कूलों में पोस्टर एवं 46 स्कूलों में डेंगू पर निबंध प्रतियोगिता को आयोजन किया गया। लोगों में जागरूकता के लिए सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में ओपीडी में आए मरीजों को जागरूक किया गया तथा कुल 273 ग्रुप मीटिंग कर आमजन को जीरो डेंगू अभियान में स्वास्थ्य विभाग का साथ देने की अपील की गई।
विज्ञापन

डॉ. ब्रह्मदीप सिविल सर्जन द्वारा बच्चों को डेंगू संबंधित बचाव संदेश दिया। मौके पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। स्कूल में बच्चों को मच्छर के लार्वा एवं लार्वा खाने वाली गंबुजिया मछली भी दिखाई गई ताकि वे भी अपने घर व आसपास के लोगों को जागरूक करने में सहयोग कर सकें। जिलास्तरीय कार्यक्रम में डॉ. निहारिका (नोडल ऑफिसर), एमएस गुलिया, अशोक स्वास्थ्य सुपरवाइजर, धीरज, कृष्ण, सावन मौजूद रहे। डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि विश्व डेंगू दिवस के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में महत्वपूर्ण प्रगति के बावजूद इस बीमारी से लड़ने की आवश्यकता को याद दिलाने का अवसर है। विश्व डेंगू दिवस 2024 हमें डेंगू को खत्म करने के लिए मिलकर काम करने और एक डेंगू मुक्त दुनिया बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें