फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुंगेशपुर ड्रेन का पानी ओवरफ्लो, छोटूराम नगर से कामगारों का पलायन

Thu, 04 Sep 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : छोटूराम नगर में रास्ता बनाने में जुटे कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लगातार हो रही बारिश से मुंगेशपुर ड्रेन ओवरफ्लो होने के साथ कई स्थानों से टूट गई है। इसका पानी न केवल शहरी क्षेत्र में बल्कि खेतों के साथ-साथ आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में भी पहुंच गया है। पानी दो से तीन फिट तक भर गया है। छोटूराम नगर में पानी भरने से कामगारों का पलायन शुरू हो गया है। छोटूराम नगर वार्ड 9 और 10 के बीच आता है।
विज्ञापन


मुंगेशुपर ड्रेन के ओवरफ्लो होने और टूटने के कारण न्यू नेताजी नगर कॉलोनी और छोटूराम नगर में दो फीट पानी जमा हो गया है। यहां पर रहने वाले कामगार पलायन कर अपने गांव लौट रहे हैं। सोमवार को ड्रेन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की ओर से टूटी थी। मंगलवार को यह परनाला गांव की तरफ टूट गई थी। बुधवार को झाड़ोदा और टिकरी गांव के पास ड्रेन टूट गई। इससे खेतों और कॉलोनियों में पानी भर गया है
ड्रेन का पानी अब झाड़ोदा गांव और टिकरी गांव के खेतों की ओर बढ़ रहा है। कॉलोनियों में पानी स्तर और बढ़ा तो इनमें डूबने का खतरा बढ़ जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर जलनिकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन यह नाकाफी साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन

सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पानी में डूबा हुआ है। यह तीन दिन से बंद है। शहर के छोटूराम नगर और मुंगेशपुर ड्रेन के बीच में जन स्वास्थ्य विभाग का 19 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट है। जहां से यह ड्रेन टूटी हुई है, उस जगह तक पहुंचने का रास्ता नहीं है। ऐसे में टूटे हिस्से को ठीक कर पाना बेहद मुश्किल हो रहा है।
छोटूराम नगर से लेकर ड्रेन तक करीब 800 फीट का फासला है। तीन दिनों से जन स्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद और सिंचाई विभाग के कर्मचारी मिट्टी की बोरियों से रास्ता बनाकर वहां तक पहुंचने की कोशिश में जुटे हुए हैं। अभी 500 फुट तक ही रास्ता बन पाया है। अभी आगे तक रास्ता बनाने में और समय लग सकता है।
उधर, ड्रेन के टूटने से परनाला गांव के किसानों की खेतों में खड़ी फसल डूब गई है। किसान संदीप, कप्तान और प्रेम राठी ने बताया कि तीन एकड़ में तो धान की फसल थी, जो कई फीट पानी में डूब गई है। साथ में ज्वार की फसल में भी पानी भर गया है। इस ड्रेन के टूटने से किसानों की हालत काफी खराब है।

-फोटो 60 : छोटूराम नगर में रास्ता बनाने में जुटे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें