फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में क्रिप्टो केस से जुड़े मामले में मुंबई ईडी की रेड

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भारत के पहले क्रिप्टो करेंसी से संबंधित मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मैसर्स वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड के मामले में चल रही जांच के सिलसिले में बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 में आरोपी सिंपी भारद्वाज उर्फ सिम्पी गौड़ के पिता के घर रेड की। मुंबई से जांच के लिए पहुंची ईडी की टीम ने दो दिन तक दस्तावेज खंगाले।
विज्ञापन

आरोपी सिंपी भारद्वाज उर्फ सिंपी गौड़ बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 की रहने वाली है। वीरवार रात से ईडी की टीम ने उनके पिता देवीदत्त गौड़ उर्फ देवेंद्र के घर सेक्टर-2 स्थित मकान नंबर 1294 पर रेड कर दस्तावेज खंगाले। कार्रवाई शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। ईडी की रेड के साथ सीआरपीएफ के कई जवान भी साथ रहे। ईडी की टीम के अधिकारी दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे थे। बता दें 17 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गेन बिटकॉइन पोंजी स्कीम मामले में सिंपी भारद्वाज और अजय भारद्वाज के घर पर सर्च ऑपरेशन किया था। सिंपी भारद्वाज को 6600 करोड़ से अधिक रुपये के क्रिप्टो करेंसी मामले में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें 26 दिसंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा था। इसके बाद आरोपी सिंपी को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाया गया था। वहां पर पूछताछ के बाद ईडी की टीम बहादुरगढ़ में उनके पिता के आवासीय परिसर पर रेड के लिए पहुंची।

धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत चलाया मुकदमा
ईडी के मुताबिक, यह भारत का पहला क्रिप्टो केस है। भारद्वाज पर धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा चलाया गया है। ईडी अधिकारियों के अनुसार, भारद्वाज सिंगापुर में स्थित वेरिएबल टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों में से एक हैं, जिसने निवेशकों को बिटकॉइन और कंपनी की अपनी क्रिप्टो करेंसी में उच्च रिटर्न के वादे के साथ लुभाया था। इसी आधार पर उनके रिश्तेदारों और जानकारों के यहां छापेमारी की गई है। अपने पति अजय भारद्वाज और अपने दिवंगत बहनोई अमित भारद्वाज के साथ मिलकर सिंपी ने वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट बिटकॉइन डॉट कॉम के माध्यम से जनता को धोखा देने की साजिश रची। ईडी ने दावा किया कि भारद्वाज और अन्य ने वेरिएबल टेक के साथ एक अनुबंध के माध्यम से 18 महीने के लिए प्रति बिटकॉइन 10 प्रतिशत के सुनिश्चित रिटर्न का झूठा वादा करके निवेशकों को गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




-फोटो 51 : क्रिप्टो केस में आरोपी सिंपी भारद्वाज के पिता के घर सेक्टर-2 में तैनात सीआरपीएफ के जवान।

-फोटो 52 : क्रिप्टो केस में आरोपी सिंपी भारद्वाज के पिता के घर सेक्टर-2 में तैनात सीआरपीएफ के जवान।

-फोटो 53 : इस गाड़ी से रेड करने पहुंचे हैं ईडी अधिकारी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें