फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जश्न के नाम पर स्टंट या हुडदंग किया तो जाएंगे जेल

Fri, 29 Dec 2023 10:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नए साल के जश्न के नाम पर सड़कों पर हुडदंग और स्टंटबाजी रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। कई स्थानों पर नाके लगाकर नजर रखी जाएगी। शहर में कई चौक-चौराहों के साथ हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस एल्को मीटर के साथ तैनात रहेगी। इसके लिए 10 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं जो रात भर सड़कों पर रहेंगी।
विज्ञापन

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर बहादुरगढ़ में टै्रफिक के कड़े इंतजाम होंगे। डीएसपी धर्मवीर सिंह ने साफ हिदायत दी है कि अगर किसी ने शराब पीकर गाड़ी चलाई या सड़कों पर स्टंटबाजी की या कोई और यातातया नियम तोड़ा तो ऐसे लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए 31 दिसंबर की शाम से ही बहादुरगढ़ क्षेत्र में कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। टै्रफिक पुलिस, थाना शहर पुलिस, सेक्टर-6 थाना पुलिस समेत चौकियों की पुलिस के अलावा पीसीआर टीमें भी जगह-जगह चेकिंग करेंगी। वपेट्रोलिंग टीम भी सड़कों पर गश्त करेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। डीएसपी धर्मवीर सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे शराब पीकर गाड़ी न चलाएं।
स्टंट, ड्रंकन ड्राइव और डेंजर्स ड्राइव के खिलाफ स्पेशल टीमें
नव वर्ष के जश्न के नाम पर लोग सड़कों पर स्टंट और ड्रंकन ड्राइव करते हैं। डेंजर्स ड्राइव भी खूब होती है। इससे हादसे होते हैं। इन्हीं को रोकने के लिए पुलिस 31 दिसंबर की शाम सड़कों पर उतरकर 1 जनवरी की सुबह तक रहगी। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बहादुरगढ़ में कई चौक-चौराहों के साथ-साथ सभी हरियाणा-दिल्ली बॉर्डरों पर पुलिस एल्को मीटर के साथ तैनात रहेगी। इसके लिए 10 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


यहां तैनात रहेगी पुलिस

पुलिस की टीमें दिल्ली-हरियाणा सीमा पर टिकरी बॉर्डर, झाड़ौदा बॉर्डर, निजामपुर बॉर्डर, बादली में ढांसा बॉर्डर के अलावा शहरी क्षेत्र में लाल चौंक, झज्जर मोड़, सेक्टर-6 चौक, सांखोल गांव, रेलवे रोड, लाइनपार क्षेत्र, सेक्टर-6 और 2 के अलावा झज्जर रोड पर बाईपास के नजदीक तैनात रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें