-फोटो 55 : कार्यशाला शुभारंभ पर दीप प्रज्ज्वलन करते हुए अधिकारी, कोबी पदाधिकारी व अन्य। स्रोत स
बहादुरगढ़। विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की लागत व प्रतिस्पर्धात्मकता विषय पर महत्वपूर्ण कार्यशाला हुई। कोबी अध्यक्ष प्रवीण गर्ग ने जिले के उद्योगों की समस्याओं और व्यावहारिक चुनौतियों को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इसकी लागत दक्षता को बढ़ाने के लिए सरकार और उद्योगों के बीच निरंतर संवाद आवश्यक है।
कोबी कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम गोयल ने वित्तीय सहायता की आसान उपलब्धता, ब्याज दरों में स्थिरता, आधारभूत ढांचे के विकास, नीतिगत प्रक्रियाओं को सरल बनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष जोर दिया। इस मौके पर
एमएसएमई मिनिस्ट्री से संयुक्त सचिव सिम्मी चौधरी,डीएफओ से अतिरिक्त विकास आयुक्त संजीव चावला व अन्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष विपिन बजाज, महासचिव प्रदीप कौल, संयुक्त सचिव सुरेंद्र वशिष्ठ सहित कोबी के कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम गोयल, दीपक शर्मा, रवि चमड़िया, तिलक राज गर्ग, विजेंदर गुलाटी व आदि मौजूद रहे।