फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपीएचडब्ल्यू अमन को लगा कोरोना का पहला टीका

विज्ञापन
अमन सैनी को पहला टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान का विधिवत रूप से शुभारंभ हो गया है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संबोधन को सुनने के बाद टीकाकरण अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन

डीघल सीएचसी पर पहला टीका बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी अमन कुमार को लगाया गया। उनके बाद आधे घंटे में 6 कर्मचारियों को टीके लगाए गए। उन्हें टीके लगाकर आधे घंटे तक देखरेख कक्ष में रखा गया, लेकिन किसी भी कर्मचारी को कोई दिक्कत नहीं आई। उसके बाद उन्हें काम के लिए भेज दिया गया। पहले दिन विभाग की तरफ से 100 लोगों कोविन ऐप के माध्यम से टीके लगाए जाने थे, जिसके लिए उनके मोबाइल पर भी संदेश पहले ही भेज दिया गया था। जिन कर्मचारियों के नाम टीकाकरण के लिए जारी की गई सूची में था, उनको डीघल बुलाया गया था। पहले दिन डीघल सीएससी के कर्मचारियों के अलावा आसपास क्षेत्र के कर्मचारियों को बुलाया गया था।
पहले करवाए हाथ सैनिटाइटज उसके बाद लगाया टीका
जिन कर्मचारियों को टीके लगाए गए उनके सबसे पहले हाथ को सैनिटाइज करवाए गए। मास्क लगाने के बाद ही टीकाकरण केंद्र के अंदर जाने दिया गया। शाम चार बजे तक यहां पर 20 कर्मचारियों को टीके लगाए गए। टीकाकरण सुबह साढ़े 11 बजे शुरू किया गया, लेकिन केंद्र पर जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी वे ऐप से जारी की गई सूची के अनुसार दिनभर कर्मचारियों को फोन करते रहे, लेकिन वे टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

कर्मचारियों को भी जागरूक करने की आवश्यकता है। आज टीकाकरण का शुभारंभ किया गया है। इस वजह से टीकाकरण अभियान भी देरी से शुरू हो पाया है। अब अभियान को निरंतर रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें