फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया

Wed, 29 Apr 2026 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 89 : कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। स्रोत कॉलेज - फोटो : 1
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय के इतिहास विभाग द्वारा हरियाणा अतीत व वर्तमान सामाजिक, सांस्कृतिक व आर्थिक आयाम विषय पर बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराएं और आर्थिक प्रगति देश के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के अध्यक्ष श्रीनिवास गुप्ता ने कहा कि बुजर्गों ने बेटियों के लिए शिक्षा प्राप्त की व्यवस्था कर बेटियों को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय अध्यक्ष मनीष जिंदल ने विद्यार्थियों को शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि प्रो. आरपी तुल्सियन अध्यक्ष वित्तीय साक्षरता संवर्धन समिति, दिल्ली विश्वविद्यालय ने आर्थिक साक्षरता और समकालीन चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर प्रो. सीमा सिंह, आईएमएसएआर विभाग एमडीयू रोहतक, डॉ. नरेंद्र परमार डिप्टी डायरेक्टर डिपार्टमेंट ऑफ आरकेलोजी एडं म्यूजियम, हरियाणा सरकार चंडीगढ़, डॉ. कुसुम, रेशु, सुजाता वर्मा, डॉ. शालू शर्मा, डॉ. मंजीत, प्रवेश, डॉ. नेहा नैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें