फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलाड़ियों व ग्रामीणों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया

Fri, 14 Aug 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 91: दहकौरा गांव में ग्रामीणों को जागरूक करते थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान। स्रोत
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को गांव दहकौरा में ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हुई। इसमें थाना आसौदा पुलिस और नशा मुक्ति बहादुरगढ़ टीम ने खिलाड़ियों व ग्रामीणों को नशे और अपराध से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सरपंच विजय राज रुहील ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। थाना प्रबंधक आसौदा उपनिरीक्षक जय भगवान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे। युवाओं और ग्रामीणों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साह से भाग लिया। उपनिरीक्षक जय भगवान ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं।
उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा खेल, शिक्षा और रचनात्मक कार्यों में लगाने का संदेश दिया। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बेटियों को शिक्षा और खेलों में आगे बढ़ाने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों और ग्रामीणों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। नशा मुक्ति टीम ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। थाना आसौदा पुलिस ने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें