फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 18 छात्राओं ने रोजगार की ओर बढ़ाया कदम

विज्ञापन
-फोटो 57 : राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में भाग लेने वाली छात्राएं व स्
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में एनआईआइटी के साथ मिलकर प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। कालेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 छात्राओं ने भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया। 18 छात्राओं ने अगले राउंड के लिए चयनित होकर रोजगार की दिशा में कदम बढ़ाया दिया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रिंसिपल अलका गुलाटी ने उद्योग-अकादमिक साझेदारी के महत्व पर जोर देते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि हम अपनी छात्राओं को विकास और सफलता के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह प्लेसमेंट ड्राइव शिक्षा और उद्योग के बीच की खाई को पाटने के लिए हमारे संस्थान के समर्पण का प्रमाण है। प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभावान छात्राओं की पहचान करने के लिए एनआइआइटी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रारंभिक साक्षात्कार लिया गया। प्लेसमेंट ड्राइव का परिणाम प्रभावशाली रहा, जिसमें 18 छात्राओं को आगामी राउंड के लिए शार्ट लिस्ट किया गया। एनआइआइटी के प्रतिनिधि विजय सिंह ने कहा कि हम युवा प्रतिभाओं को निखारने के लिए भविष्य में संस्थान के साथ साझेदारी करने के लिए तत्पर हैं। प्लेसमेंट प्रभारी शीतल ने संस्थान के साथ साझेदारी करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्लेसमेंट टीम से सदस्य डा. आशिमा, डा. ललिता, डा. शशि भारद्वाज और डा. सुशीला व डा. रेखा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें