फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्राओं को पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
-फोटो 53 : जसौर खेड़ी स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में सफाई अभियान में जुटी छात्राएं। स्रोत कॉ
विज्ञापन
बहादुरगढ़। जसौर खेड़ी गांव स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का 56वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य एनएसएस सेल प्रभारी डॉ. सुनैना गुलिया ने एनएसएस वॉलेंटियर्स को सबोधित किया।
विज्ञापन

जिसमें उन्होंने प्रथम वर्ष की छात्राओं का एनएसएस में स्वागत किया। छात्राओं को एनएसएस के कार्य व उद्देश्यों से अवगत कराया गया। कॉलेज प्रभारी संदीप किराड़ ने सभी छात्राओं को अपने आस पास वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. सुनैना गुलिया ने बताया कि महाविद्यालय में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। एनएसएस स्थापना दिवस व स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रांगण की सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया। इस अवसर पर कॉलेज के अन्य स्टाफ डॉ. पूनम, प्रियंका अग्रवाल, सुनील कुमार, अजय कुमार और डॉ. सुनील ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें