फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां भगवती का भजनों से किया गुणगान

Thu, 17 Oct 2024 03:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
16jjrp15- झज्जर। जागरण में झूमते श्रद्धालु। स्त्रोत- आयोजक
विज्ञापन
झज्जर। सदा भवानी दाहिनी, सन्मुख रहे गणेश पांच देव रक्षा करें ब्रम्हा, विष्णु, महेश..मां जब भी तुझको पुकारा हैं, बिन मांगे सब पाया हैं..दोहों और भजनों के साथ गुरुग्राम रोड स्थित सुमन सिटी में अश्विन मास त्रयोदशी के पावन अवसर पर मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पंडित शिवओम भारद्वाज, अनिल भारद्वाज, विनोद माजरा, गौरव साउंड, मोहित वर्मा, गौरव कौशिक, हरीश अरोड़ा, युगल हरित, योगेश रंजन ने मां भगवती का भजनों से गुणगान किया। श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। श्री चौरासी घंटे वाले मंदिर के पंडित शिवओम भारद्वाज ने विधिवत पूजन कराया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एडवोकेट मुकेश नागपाल परिवार ने पूजन कर मां भगवती की ज्योत प्रचंड कर जागरण का शुभारंभ किया। पंडित शिवओम भारद्वाज ने कहा कि जो सच्चे मन से मां के दरबार में आता है, उसका बेड़ा पार हो जाता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां भगवती के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भजन गायक योगेश रंजन ने प्रथम गुरु वंदना करां, फेर मनावा गणेश सिमरा माता शारदा मेरे कंठ करो प्रवेश, जय मां मेरी आन रखना मेरी शान रखना मेरी याद रखना मेरी लाज रखना..गणेश वंदना, सजा दो घर को गुलशन सा मेरे घर माता आई है..आओ मात जी तवाडा मंदर सजाया ऐ ज्योत जगाके तवानू घर च् बुलाया है..दाती दा दीदार दीदार मैनू होया..विनोद माजरा ने मैया तेरी चुनरी का रंग लाल, मैया तू तो धरती और पाताल भजन सुनाकर श्रद्धालुओं को नाचने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान माता रानी एवं आकर्षक झांकियों की प्रस्तुति भी की गई, जिस पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। आरती के बाद मां भगवती को भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें