फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुबह-शाम हल्की ठंड ने दी दस्तक, तीन-चार दिन में होगा मौसम में बदलाव

Thu, 17 Oct 2024 03:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 57 : बहादुरगढ़ में दोपहर के समय निकली तेज धूप। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। मौसम में परिवर्तन शुरू हो गया है। सुबह और शाम हल्की ठंड पड़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में मौसम में बदलाव होगा। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को प्रदूषण के स्तर में मामूली सुधार हुआ।
विज्ञापन

एक्यूआई 232 पर पहुंचा। मंगलवार को यह 252 पर दर्ज किया गया था। हवा में नमी का स्तर 35 से 83 प्रतिशत तक रहा। 17 से 21 अक्तूबर तक अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार आमतौर पर अक्तूबर के आखिरी दिनों में तापमान 16 से 17 डिग्री के आसपास पहुंचता है। अबकी बार यह एक हफ्ता पहले कम होगा। इससे पहले वर्ष 2018 में न्यूनतम तापमान 16 अक्तूबर तक लुढ़ककर 16 डिग्री के आसपास पहुंचा था।
अधिकारियों का कहना है कि अक्तूबर का आधा महीना बीत चुका है। अभी तक अक्तूबर में बारिश नहीं हुई है। इस समय आसमान साफ, धुंध वाली सुबह, हल्की और नमी भरी हवाएं चल रही हैं। अगले हफ्ते तक स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। 21 से 22 अक्तूबर के आसपास मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। आने वाले दिनों में इसकी स्थिति और साफ होगी। वहीं आने वाले तीन से चार दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। यह अभी एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें