फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मां-बेटे ने सुलौधा गांव में की 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या

Sat, 26 Jul 2025 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp04- झज्जर। नागरिक अस्पताल में मृतक व्य​क्ति के पोस्टमार्टम होने का इंतजार करतेहुए परिजन व
विज्ञापन
झज्जर। जिले के गांव सुलोधा में एक युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने छोटे दादा की हत्या कर दी। हमलावर ने एक कृषि औजार (कसौला) उठाकर अपने दादा पर कई बार किए, जिससे कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। दोनों के बीच करीब दस दिन पहले खेत में भैंस घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और नागरिक अस्पताल में बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा मां-बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव सुलौधा निवासी 70 वर्षीय भीम सिंह अपने खेत में बने मकान में रहता था। शुक्रवार की सुबह भीम सिंह अपने घर के पास लगे सोलर पंप से पानी लेने के लिए गए थे। इस दौरान उसके भाई के पौत्र ने फसल की गुड़ाई करने वाला कसौला उठाकर अपने छोटे दादा भीम सिंह पर हमला कर दिया, जिससे भीम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हमले में भीम सिंह को कमर व गर्दन पर चोटें आई। इसके बाद वह किसी तरह उठे और निकट ही स्थित अपने घर पहुंच गए, लेकिन बहुत अधिक खून बह जाने के कारण कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर झज्जर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

फॉरेंसिक जांच विशेषज्ञ टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने मृतक भीम सिंह के बेटे कुलदीप के बयान पर राजेश और सरला पर हत्या करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक भीम सिंह का बेटा कुलदीप सिंह दिल्ली कैंट में आर्मी ऑडिनेंस में कार्यरत है।


भैंस फसल में घुसी तो हुआ था विवाद
भीम सिंह की पुत्रवधू पूजा ने बताया कि उसके ससुर की हत्या उनके बड़े भाई के पौत्र राजेश और उसकी मां सरला ने की है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले उनकी भैंस राजेश के खेत की फसल में घुस गई थी, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। तभी से राजेश व उसकी मां रंजिश रखने लगे और अब उसके ससुर भीम सिंह की हत्या कर दी।



गांव सुलौधा में एक व्यक्ति की हत्या करने की सूचना प्राप्त हुई थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर जांच की गई। मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर दो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- सुरेंद्र, एसीपी, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें