फोटो-56 : बहादुरगढ़ में मातृ पितृ पूजन करते हुए बच्चे। स्त्रोत समिति
बहादुरगढ़। मातृ-पितृ पूजन दिवस भारतीय संस्कारों के साथ मनाया गया। आयोजन श्री योग वेदांत सेवा समिति (बाल संस्कार केंद्र) ने किया। बच्चों ने माता-पिता के चरण स्पर्श किए, तिलक लगाकर आरती उतारी और उपहार भेंट कर आशीर्वाद लिया। समिति के प्रवक्ता नवीन मल्होत्रा ने बताया कि मातृ पितृ पूजन दिवस कार्यक्रम 14 फरवरी तक निरंतर जारी रहेगा। माता-पिता ही बच्चों के प्रथम गुरु होते हैं। उनका सम्मान करना ही संस्कृति है।