-फोटो 88 : गांव कानोंदा में महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित करते डिपो संचालक व अधिकारी। स्त्रोत प
बहादुरगढ़। गांव कानौंदा में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 14 महिलाओं पात्र को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए। राशन डिपो संचालक सत्यवान छिकारा ने खाद्य आपूर्ति विभागीय अधिकारियों एएफएसओ सपना, सब इंस्पेक्टर धर्मपाल शर्मा व श्रीकांत, डीईओ राकेश व महादेव गैस एजेंसी संचालक देवेंंद्र खत्री व ग्रामीणों की मौजूदगी में कनेक्शन उपलब्ध कराए। इससे पहले 50 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। डिपो संचालक सत्यवान ने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति गैस सिलेंडर 300 रुपये सब्सिडी भी मिल रही है। संवाद