फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ दिन में तीन हजार से अधिक मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। जिले में अकेले मई के नौ दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो 3003 संक्रमित मिल चुके हैं। इस बार शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है। जिले में अगर सैंपलिंग के आधार पर पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो चार फीसदी से अधिक लोग संक्रमित मिल रहे हैं। जबकि रविवार को जिले में 321 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, वहीं 313 लोगों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। फिलहाल 1485 सक्रिय केस चल रहे हैं। अब तक कुल 12801 कोरोना के मरीज मिले हैं। उनमें 11180 मरीज ठीक हो चुके हैं। झज्जर में रविवार को रिकवरी रेट 87.3 प्रतिशत रहा है, जबकि मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। अब तक कुल 1485 सक्रिय केस हैं। इनमें 1385 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। 100 कोविड अस्पतालों में दाखिल कराए गए हैं। 3,91,907 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 3,71,899 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 3672 लोगों को फिलहाल भी अपनी रिपोर्ट आने का इंतजार है।
विज्ञापन

सात शवों का हुआ प्रोटोकॉल से अंतिम संस्कार, आंकड़ों में एक भी नहीं शामिल
नगर परिषद की ओर से जिले में रविवार को सात लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। झज्जर में दो व बहादुरगढ़ में तीन लोगों को अंतिम संस्कार हुआ है। लेकिन विभाग की सूची में फिलहाल तक एक मृतक को भी शामिल नहीं किया गया है। जिले में फिलहाल तक मृतकों का आंकड़ा 136 पर अटका हुआ है। यह स्थिति तो उस समय है जब स्वतंत्रता सेनानी ललती राम का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया है। देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक उनके निधन पर शोक जता चुके हैं। फिर भी विभाग की नजर में कोरोना से एक भी व्यक्ति की मौत रविवार को नहीं हुई है।
नौ दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
अब तक 152420 लोगों का हुआ टीकाकरण
स्वाथ्यकर्मियों ने 5371 3600
फ्रंट लाइन वर्कर 5133 2718
18 से 44 साल के व्यक्ति 4787 ----
45 से 59 साल के व्यक्ति 48196 7133
60 साल से अधिक आयु 60423 15059
विभिन्न आयु के लोग 123910 28510
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में इस बार कोरोना संक्रमित अधिक मिल रहे हैं। इनके लिए विभाग व प्रशासन की तरफ से निगरानी बढ़ाने के साथ-साथ घर पर ही इलाज देने के लिए किट मरीजों तक पहुंचाई जा रही हैं। प्रशासन की तरफ से मैक्रो कनटेंमेंट जोन बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें