फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 45 लाख से अधिक नकदी हो चुकी है बरामद

Thu, 26 Sep 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झज्जर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। आचार संहिता लगने के बाद से अब तक झज्जर पुलिस ने नाकाबंदी व गुप्त सूचनाओं के आधार पर करीब 11702 अवैध देसी शराब की बोतल, 12303 अवैध इंग्लिश शराब की बोतल, 227 बोतल बियर, 45 लाख 27960 रुपये की नगदी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने बताया कि विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाना और कानून व्यवस्था बनाए रखना मुख्य प्राथमिकता है। जिला झज्जर में पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 1200 जवान आ चुके हैं। इनमें से कुछ जवानों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से हर रोज विधानसभा क्षेत्र में आठ फ्लैग मार्च निकालकर शरारती तत्वों पर नजर रखी जा रही है। वहीं, अन्य जवानों द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त नाके लगाकर आने जाने वाले संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है किसी शरारती तत्व द्वारा विधानसभा चुनाव में किसी प्रकार की शांति भंग करने की कोशिश की तो उसकी खैर नहीं।
उन्होंने आमजन से भी कहा है कि वे बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं। जो कि उनका एक लोकतांत्रिक अधिकार है अगर आपको किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो आप उसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01251277132 या 112 पर दे सकते हैं। आपकी दी गई सूचना पर झज्जर पुलिस द्वारा बिना किसी देरी के आपकी सहायता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें