फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पर्यावरण संरक्षण के प्रति आगे आ रहे लोग, जिले में लगे 3 लाख पौधे

Thu, 26 Sep 2024 06:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp10- झज्जर। तलाव गांव में एक हेक्टेयर में लगाए गए पौधे। स्त्रोत- वन विभाग
विज्ञापन
झज्जर। पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे सरकारी प्रयास थोड़ा सार्थक होते नजर आ रही हैं। सामाजिक संगठन और संस्थाओं के अलावा युवा और ग्रामीण भी इस मुहिम में उत्साह के साथ बढ़चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। सभी का संयुक्त प्रयास है कि साल में करीब तीन लाख पौधे लगाए गए हैं। वन विभाग का दावा है कि 1.5 लाख पौधे वन विभाग ने अलग-अलग जगहों पर स्वयं लगाए हैं जबकि 2.13 लाख पौधे बांटने का काम किया है।
विज्ञापन

पर्यावरण का मानव के स्वास्थ्य पर भी सीधा असर पड़ता है। वृक्ष हमें प्राण वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं, ऐसे में इंसान पर्यावरण बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगा रहा है।इस साज वन विभाग ने पूरे जिले में लगभग 3 लाख से अधिक पौधे लगाने और वितरण करने का दावा किया है। तलाव गांव में एक हेक्टेयर भूमि में लगभग दस हजार पौधे एक ही दिन में लगाए गए। यहां पर डेढ़ फीट की दूरी पर पौधे लगाए गए हैं। इसमें हर तरह के पौधे लगाए गए हैं, जिसमें छोटे-बडे़, फलदार, फूल वाले पौधे शामिल हैं। गांव वासियों ने इसमें बढ़चढ़कर उत्साह के साथ भाग लिया।


जनगणना में मिले 13 लाख पौधे

इस समय जिले में 13 लाख से अधिक पौधे लगे हुए हैं। वन विभाग ने पिछले साल पेड़ों को गिनने के लिए जनगणना करवाई थी। उसमें 13 लाख से अधिक पेड़ सामने आए थे। जिले में 4500 हेक्टेयर में वन क्षेत्र है।
विज्ञापन


वर्जन

तलाव गांव में घना पौधरोपण (डेंस प्लांटेशन) कराया गया है। इसके अलावा तीन लाख से अधिक पौधे स्वयं विभाग व अन्य संस्थाओं, स्कूल के साथ मिलकर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें