झज्जर। कोरोना के मामले काफी कम हो चुके हैं। बुधवार को मिले एक नए कोरोना संक्रमित सहित तीन सक्रिय केस बचे हुए हैं। मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की मौत भी स्वास्थ्य विभाग की सूची में दर्ज की गई है। साथ ही कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 327 हो गई है।
कोरोना की जांच के लिए काफी कम संख्या में लोग आ रहे हैं। जबकि टीकाकरण के लिए जिले से अधिक दूसरे क्षेत्रों के लोग झज्जर में आ रहे हैं। सुबह ही लोगों की टीकाकरण के लिए लंबी लाइन लग जाती है। इनमें विभिन्न कंपनियों के अलावा बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक भी टीकाकरण के लिए आ रहे हैं।
सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने बताया कि जिले में अब तक पांच लाख से अधिक टीकाकरण की डोज दी जा चुकी हैं। इनमें पहली डोज स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से अब तक कुल 5866 ली गई, दूसरी डोज स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा अब तक कुल 4122 ली गई है।
वहीं, पहली डोज फ्रंट लाइन वर्कर द्वारा अब तक 6333 ने ली है। दूसरी डोज फ्रंट लाइन वर्कर को अब तक 3773 दी गई है। 18 से 44 साल के व्यक्तियों को पहली डोज 207691 व दूसरी डोज 18899 को लग चुकी है। 45 से 59 साल के 89755 लोगों ने पहली डोज, 45 से 59 साल के 45653 लोगों ने दूसरी डोज ली है। 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 75282 लोगों ने पहली डोज, 60 साल से अधिक आयु वर्ग के 38110 लोगों ने दूसरी डोज ली है।