25jjrp03- जगन्नाथ विश्वविद्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में बैज लगाती मुख्यातिथि। स्रोत-संस्
झज्जर। जगन्नाथ यूनिवर्सिटी में यूथ रेडक्रॉस व सिविल अस्पताल झज्जर के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें हेल्थ एजुकेशनिस्ट दीपक कुमार, सिविल हॉस्पिटल झज्जर से डॉ. संदीप और नर्सिंग मेडिकल स्टाफ की टीम शामिल रही। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. पीवीवी राव और कुलसचिव डॉ. पूनम मलिक की उपस्थिति में हुई। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, अमित पूनिया, राजकुमार गुरैन, रोहित, मनोज, रिंकू मेहरा, सपना मैडम, डॉ. अशोक, डॉ. सपना, आदित्य और प्रदीप मौजूद रहे।