फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए किया जागरूक

Wed, 26 Nov 2025 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : हरित पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्त परिसर  रैली निकालती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर लगाया गया। शिविर का थीम प्लास्टिक मुक्त परिसर, हरित पर्यावरण, स्वच्छ भारत रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेविकाओं, शिक्षकों एवं समुदाय को प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वच्छ एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा व एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अन्नू शर्मा ने टीम के साथ किया। शिविर के दौरान स्वयंसेविकाओं को हार्टफुल मेडिटेशन करवाया गया, जिसका उद्देश्य तनाव मुक्त करना, मन में एकाग्रता, आत्मविश्वास और शांति कायम करना तथा जीवन शैली में सुधार लाना रहा।
अगले चरण में महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने रैली के माध्यम से समुदाय के लोगों को हरित पर्यावरण और प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए जागरूक किया। रैली को प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने की शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्लास्टिक के दुष्प्रभावों से बचने, अधिक से अधिक पौधरोपण करने और स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया। सायंकालीन सत्र में स्वयंसेविकाओं ने कैरम, टेबल टेनिस, लूडो व शतरंज जैसे मनोरंजक खेलों में भाग लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
वहीं स्लोगन प्रतियोगिता में साक्षी ने प्रथम स्थान, तनु व अंजलि ने द्वितीय स्थान, नेहा व विराची तृतीय स्थान पाया। प्रियंका को सांत्वना पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें