फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जोहड़ से निकला 200 टन से ज्यादा कूड़ा

विज्ञापन
फोटो-59: बहादुरगढ़ के वार्ड 14 के सैनीपुरा के जोहड़ से कूड़े का उठान करती जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वार्ड नंबर-14 के सैनीपुरा में रविवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों ने चेयरपर्सन के सामने कई समस्याएं उठाई थी जिनका समाधान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नालियों से गाद निकाली गई। इसके साथ ही जोहड़ से करीब 200 टन कूड़े व सील्ट का उठान किया गया। नगर परिषद बहादुरगढ़ की ओर से व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी के निर्देश पर अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम सुबह पहुंची और लंबे समय से ठप पड़े जोहड़ की सफाई शुरू करवाई।
अभियान के दौरान जोहड़ में जमा कचरे व मलबे को जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मदद से उठवाया गया। इस दौरान आसपास के लोगों को सख्त हिदायत दी गई कि भविष्य में जोहड़ या खाली स्थानों पर कूड़ा न डालें। उन्होंने कूड़ा डालने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त सैनीपुरा की विभिन्न गलियों में बनी नालियों की भी विशेष सफाई करवाई गई। सैनीपुरा के लोगों और पार्षद सविता सैनी ने नगर परिषद की कार्रवाई पर संतोष जताया। साथ ही नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी व अमर उजाला का आभार जताया।
चेयरपर्सन ने कहा, यहां पर नियमित सफाई अभियान चलाते रहने के निर्देश दिए हैं ताकि लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। अन्य समस्याओं को लेकर भी नगर परिषद की ओर से कागजी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फोटो-59: बहादुरगढ़ के वार्ड 14 के सैनीपुरा के जोहड़ से कूड़े का उठान करती जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें