झज्जर। पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह की जारी तबादला सूची में जिले के 100 से अधिक पुलिस कर्मियों के तबादले किए गए हैं। बहादुरगढ़ के ट्रैफिक थाना प्रभारी महेश कुमार को साल्हावास थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।
उनके स्थान पर इंस्पेक्टर सतीश कुमार को बहादुरगढ़ का नया ट्रैफिक इंचार्ज बनाया गया है। बहादुरगढ़ सिटी थाना की कमान अब इंस्पेक्टर जमील अहमद को सौंपी गई है। इसी प्रकार दिनकर यादव को एएनसी (एंटी नारकोटिक्स सैल) यूनिट का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार इंस्पेक्टर अजय मलिक को झज्जर साइबर क्राइम थाना प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा सोमबीर को शहर थाना प्रभारी बनाया गया है। एंटी व्हीकल थैप्ट में सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार को लगाया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से संबंधित अधिकारियों को शीघ्र ही नए पदों पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।