फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाडिय़ों की जीत पर मनाई गई खुशियां

विज्ञापन
खिलाडिय़ों की जीत की खुशी में दूसरों को मिठाई खिलाते सतीश छिकारा। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के ट्रिपल सी कॉम्प्लेक्स में ओलंपिक में खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतने की खुशी में भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष सतीश छिक्कारा ने मिठाई खिलाकर जीत की खुशी सांझा की।
विज्ञापन

उन्होंने इस बात पर गर्व व्यक्त किया कि ओलंपिक, एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे अधिक पदक हरियाणा के खिलाड़ी ही लाते हैं। साथ ही कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध करवाने की आवश्यकता है। इस मौके पर मौजूद लोगों ने देश के लिव पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
छिक्कारा ने कहा कि ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को 6 करोड़, रजत पदक विजेता को 4 करोड़ और कांस्य पदक विजेता को दो करोड़ रुपये की राशि, सरकारी नौकरी और रियायती दरों पर प्लॉट देना राज्य सरकार का सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

किसान नेता छिक्कारा ने कहा कि सरकार को गरीब व आर्थिक रूप से जूझ रहे खिलाड़ियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ताकि हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ी भारत देश का गौरव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि आज भी खेल स्टेडियम, कोच व खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण के लिए साधनों का अभाव है। हमारे अच्छे खिलाड़ी गरीबी की वजह से ओलंपिक तक पहुंच ही नहीं पाते। उनकी तरफ सरकार को ध्यान देने की जरूरत है।
इस अवसर पर एडवोकेट रामफूल, मास्टर पुरुषोत्तम छिक्कारा, राज सिंह दलाल, दयानंद छिल्लर, सुरेश कुमार, प्रवीन मलिक, रमेश बराही, शशि, नवीन, सुनील अहलावत, विजय कुमार, हिमांशु, मयंक रोहिल्ला, दीपांशु छिक्कारा, मास्टर सुरेंद्र छिल्लर, सुनील अहलावत, राधेश्याम, महाबीर जून, कपिल, गुलाब गुलिया, नीरज डागर, वीरेंद्र देशवाल, आजाद दहिया, बीएस सिद्दू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें