फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कंप्यूटर एप्लीकेशन में सीट से अधिक आवेदन

Sun, 30 Jun 2024 06:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में दाखिले को लेकर नया शेड्यूल जारी कर दिया है। दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून यानी रविवार रात तक है, लेकिन मेरिट सूची, सत्यापन का शेड्यूल बदल दिया गया है। नए शेड्यूल के अनुसार पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 5 जुलाई को जारी होगी जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार पहली फाइनल मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी होनी थी, जो अब 5 जुलाई को जारी होगी।
विज्ञापन

इससे पहले चार जुलाई को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जाएगी। गौरतलब है कि दाखिले के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 3 जून से चल रही है। पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 जून को पूरी होनी थी, लेकिन उसके बाद तिथि बढ़ाकर 30 जून कर दी गई थी। रविवार को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि है।
रजिस्ट्रेशन के लिए ये कागजात जरूरी : पासपोर्ट साइज फोटो की स्कैन प्रतिलिपि, विद्यार्थी के हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतिलिपि, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट (हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अलावा अन्य बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए जरूरी), चरित्र प्रमाण पत्र, एनसीसी, एनएसएस, खेल प्रमाण पत्र (जहां भी लागू हो), हरियाणा निवास प्रमाण पत्र (डोमिसाइल), ईडब्ल्यूएस या एससी, बीसी छात्रवृत्ति के लाभ का दावा करने के लिए आय प्रमाण पत्र, आरक्षित प्रमाण पत्र व गैप ईयर होने ईयर होने पर पर एफिडेविट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें