फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मोनू कुराना ने जीती एक लाख की कुश्ती

Thu, 15 Feb 2024 09:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लडरावण में हुए कुश्ती दंगल में पहलवानों के कई मुकाबले हुए। एक लाख की कुश्ती के लिए पहलवानों ने खूब पसीना बहाया। एक लाख के इनाम की कुश्ती मोनू कुराना बनाम गुरमीत पंजाब के बीच हुई। मोनू कुराना ने पंजाब के पहलवान को पराजित कर यह इनाम अपने नाम किया। दंगल में मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नेता एवं जिला पार्षद रविंद्र छिल्लर बराही ने विजेता पहलवान को एक लाख का इनाम देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


भाजपा नेता रविंद्र छिल्लर ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। हारने वाले पहलवानों को निराश होने की बजाय कुश्ती का कड़ा प्रशिक्षण लेकर भविष्य में होने वाले कुश्ती प्रतियोगिताओ में जीत हासिल करके खुद को सर्वश्रेष्ठ पहलवान साबित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल प्रतियोगिता में मेडल जीतकर क्षेत्र व हरियाणा प्रदेश का नाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें