फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन: बहादुरगढ़ में सुरक्षा में तैनात BSF के 11 जवान हुए बीमार, खाना खाने के बाद हुए लूज मोशन

Thu, 15 Feb 2024 01:40 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

किसान आंदोलन को लेकर बीएसएफ में तैनात जवान बहादुरगढ़ के टिकरी बॉर्डर से पहले सेक्टर 9 मोड़ पर सुरक्षा में लगे हैं। जहां खाना खाने के बाद 11 जवानों की अचानक तबीयत खराब हो गई। जिसके कारण इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए बहादुरगढ़ सेक्टर-9 मोड़ पर सुरक्षा में तैनात बीएसएफ के जवान बीमार हो गए। बुधवार की रात खाना-खाने के बाद अचानक उन्हें लूज मोशन (दस्त) की शिकायत हो गई। उन्हें उपचार के लिए शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार कुल 11 जवानों की तबीयत खराब हुई थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


इनमें से पांच जवानों को उपचार के बाद तबीयत में सुधार के बाद छुट्टी दे दी गई। जबकि छह जवानों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि जवानों को खाना खाने के बाद अचानक दस्त की शिकायत होने के बाद वह यहां एडमिट हुए हैं। उनका उपचार किया गया है। बीएसएफ में तैनात जवान टिकरी बॉर्डर से पहले सेक्टर 9 मोड़ पर सुरक्षा में लगे हैं। बहादुरगढ़ के गर्ल्स कॉलेज में बीएसएफ की टुकड़ी का ठहराव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें