फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की मासिक बैठक आयोजित

Wed, 26 Feb 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp14- झज्जर बीईओ कार्यालय में आयोजित बैठक में शामिल ​शिक्षक व अ​धिकारी। स्रोत- ​शिक्षा विभा
विज्ञापन
झज्जर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय झज्जर में ब्लॉक प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने की।
विज्ञापन

बैठक में सभी संकुल मुखिया, बीआरपी, एबीआरसी एवं निपुण हरियाणा के जिला समन्वयक डॉ. सुदर्शन पूनिया उपस्थित रहे। उन्होंने सभी हित धारकों द्वारा किए गए स्कूल भ्रमणों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और विद्यालय भ्रमण के दौरान शिक्षण प्रक्रिया की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने, वर्क बुक और शिक्षक संदर्शी के प्रयोग एवं छात्र अनुपस्थित पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। इसके साथ-साथ बाल वाटिका से पांचवीं तक की परीक्षा किस प्रकार होनी है, इस पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए दक्षता आधारित शिक्षण पर जोर देने की बात कही। खंड शिक्षा अधिकारी रूपेंद्र नांदल ने निपुण हरियाणा के सभी पहलुओं को सही तरीके से लागू करने व शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें