झज्जर। जिले के गांव दुजाना निवासी मोनिका अहलावत ने ज्वाइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर की परीक्षा में जेआरएफ की परीक्षा पास करते हुए 22वीं रैंक प्राप्त की है। मोनिका ने रसायन विज्ञान के विषय में जेआरएफ की परीक्षा पास की है। पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। मोनिका का पहला पेपर अच्छा नहीं गया था। इसके बाद दूसरी बार में नेट की परीक्षा पास की। वह पिछले एक वर्ष से एक निजी स्कूल में विज्ञान की अध्यापक हैं। मोनिका मूल रूप से रोहतक जिले के गांव बखेटा की बेटी हैं। वर्ष 2022 में मोनिका का शादी गांव दुजाना में हुई थी।