फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्टल लगाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव सोलधा स्थित अपने ऑफिस में बैठे युवक की कनपटी व पेट पर पिस्तौल लगाकर 5 लाख रुपये की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता कृष्ण ने बताया कि वह बुधवार की शाम को अपने ऑफिस में बैठा हुआ था। इसी दौरान चार युवक पिस्तौल के साथ उसके ऑफिस में आए। इनमें से एक युवक ने उसके कान पर पिस्तौल लगा दी और दूसरे ने पेट पर। युवकों ने उससे पांच लाख रुपये तैयार रखने को कहा और धमकी दी कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बाद उक्त युवक मौके से फरार हो गए। उधर, थाना सदर प्रभारी उप निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले को लेकर पैसे का लेनदेन है या फिर अन्य कोई वजह रही है। पुलिस हर एंगल से पता लगाने में जुटी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें