फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक मिला कोरोना संक्रमित, एक को मिली छुट्टी, आठ बचे सक्रिय केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक पॉजिटिव केस आया हैं। अच्छी बात है कि कोरोना के केस दिनों दिन घट रहे हैं और सोमवार तक पूरे जिले में केवल 8 सक्रिय केस ही कोरोना के रह गए हैं। जिनमें से 5 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और तीन मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। जिले मेें रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.3 फीसदी है। जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18 हजार 793 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18 हजार 466 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन के प्रति युवाओं में उत्साह
जिले में वैक्सीन लगवाने के प्रति युवाओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। अब तक 1 लाख 16 हजार 338 युवाओं ने वैक्सीन की पहली खुराक ली है। 3 लाख 30 हजार के आसपास युवाओं को वैक्सीन लगनी है, वही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को 4 लाख के आसपास वैक्सीन लगनी है। जिले में लगभग साढ़े सात लाख लोगों को वैक्सीन लगनी है जिसमें अभी तक 2,72,879 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 18 से 44 वर्ष के बीच 117462 युुवाओं ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई है।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है जिसके कारण लोगों में वैक्सीन लगाने को लेकर पूरा उत्साह है। सरल केंद्र परिसर में आने वाले लोगों को वैक्सीनेशन कैंप में कोरोना से बचाव का सुरक्षा कवच दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- श्याम लाल पूनिया, डीसी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें