फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता में मोहित ने जीता कांस्य

Sun, 15 Sep 2024 06:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए ऑल इंडिया पुलिस कुश्ती प्रतियोगिता गांव बामड़ोली के खिलाड़ी मोहित छिल्लर ने फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है। मोहित सीआईएसएफ में कार्यरत हैं। यह प्रतियोगिता 9 से 13 सितंबर तक हुई। इसमें हेवी वेट में बामड़ोली के पहलवान मोहित ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मोहित दिल्ली स्थित गुरु हनुमान अखाड़ा में प्रैक्टिस करते हैं। मोहित ने 125 किलोग्राम में भाग लिया। बताया कि इससे पहले वे वर्ष 2010 में भी दिल्ली केसरी का खिताब जीत चुके हैं। अब लखनऊ में कांस्य पदक जीतने पर वे बेहद खुश हैं। उनकी जीत से न केवल परिवार में बल्कि गांव बामड़ोली के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण काला प्रधान, कृष्ण कोच, रणधीर सिंह, बालकिशन, विजेंद्र, राकेश, खेल सिंह, प्रवीण, ईश्वर सिंह, सोनू ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें