फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कस्टम ड्यूटी हटाने से सस्ते हो सकते हैं मोबाइल-लैपटॉप

विज्ञापन
-फोटो 89 : शहर में झज्जर मोड़ के सामने स्थित लैपटॉप व कंप्यूटर की दुकान। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। केंद्र सरकार द्वारा अगले तीन वर्षों के लिए इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल पर लगने वाली पांच से साढ़े सात प्रतिशत कस्टम ड्यूटी हटाने के फैसले का असर जल्द ही बाजार में दिखाई दे सकता है। बहादुरगढ़ के मोबाइल विक्रेताओं का कहना है कि इससे मोबाइल और लैपटॉप की कीमतों में करीब 8 से 10 प्रतिशत तक कमी आने की संभावना है।
झज्जर मोड़ पर मोबाइल विक्रेता दुकानदार दिवाकर का कहना है कि पिछले चार महीनों में कच्चे माल की लागत बढ़ने और आयात शुल्क के कारण मोबाइल, लैपटॉप व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई थी।
विज्ञापन

मोबाइल विक्रेता रमनप्रीत का कहना है कि कस्टम ड्यूटी हटने से कंपनियों की उत्पादन लागत कम होगी। त्योहारी सीजन से पहले यह फैसला बाजार के लिए संजीवनी साबित हो सकता है।
दिल्ली-रोहतक रोड पर मोबाइल विक्रेता मनीष सहगल ने बताया कि चार महीने पहले करीब 10 हजार रुपये में मिलने वाला स्मार्टफोन 15 से 16 हजार रुपये तक पहुंच गया है। वहीं कई लोकप्रिय कंपनियों के मॉडल बाजार में आसानी से उपलब्ध भी नहीं हो रहे हैं। इससे ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
कारोबारी गौरव गर्ग ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि बाजार लंबे समय से ऐसी राहत का इंतजार था। कीमतें कम होने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और मोबाइल, लैपटॉप तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की बिक्री में तेजी आएगी।
विज्ञापन

-फोटो 89 : शहर में झज्जर मोड़ के सामने स्थित लैपटॉप व कंप्यूटर की दुकान। संवाद

-फोटो 89 : शहर में झज्जर मोड़ के सामने स्थित लैपटॉप व कंप्यूटर की दुकान। संवाद

-फोटो 89 : शहर में झज्जर मोड़ के सामने स्थित लैपटॉप व कंप्यूटर की दुकान। संवाद

-फोटो 89 : शहर में झज्जर मोड़ के सामने स्थित लैपटॉप व कंप्यूटर की दुकान। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें