फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल के बल पर कंपनी कर्मचारी से छीना मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के बाद अपने घर जाखौदा गांव जा रहे एक कर्मचारी से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने पिस्तौल दिखाकर मोबाइल छीन लिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना आसौदा पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात दो बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुहम्मद अंसार पुत्र मुहम्मद कमरुल निवासी बाहदी जिला दरबंगा बिहार हाल निवासी मकान जाखौदा ने बताया है कि वह जाखौदा गांव में किराये के मकान में रहता है। वह एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 में स्थित एक कंपनी में काम करता हे। गत दिवस वह अपनी से काम समाप्त कर शाम के समय करीब 8 बजे अपने घर जाखौदा गांव जा रहा था। जैसे ही वह जाखौदा गांव के बस अड्डे पर पहुंचा तो उसके पास एक मोटरसाइकिल आकर रुकी। उक्त मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे। उक्त बदमाश युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। मुहम्मद का आरोप है कि मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे युवक ने उसे पिस्तौल दिखाई और दूसरे युवक ने उससे मोबाइल छीन लिया। दोनों मौके से फरार हो गए। उसने बताया कि दोनों बदमाशों ने उसे जाते-जाते कहा कि किसी को शिकायत की तो जान से मार देंगे। इसकी सूचना उसने अपनी कंपनी के मैनेजर को दी। कंपनी मैनेजर व मुहम्मद ने आसौदा थाना में घटना की शिकायत दी। शिकायत के आधार पर आसौदा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें